CG NEWS: दोस्तों ने युवक को फांसी पर लटकाया और गाड़ दिया… पुलिस ने 3 साल बाद कब्र खोदकर निकाला कंकाल; आरोपी बोले- पुरानी रंजिश थी

            BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मूवी दृश्यम जैसा मामला सामने आया है। एक युवक करीब 3 साल पहले लापता हो गया। पुलिस ने अब उसका कंकाल एक खेत से बरामद किया है। इस मामले में युवक के ही 3 नाबालिग सहित 4 दोस्त पकड़े गए हैं। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, मल्हार निवासी विकास कुमार कैवर्त्य (19) 2020 में धनतेरस के दिन लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके चलते पुलिस ने भी केस में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

            कब्र खोदकर तीन साल बाद पुलिस ने शव किया बरामद।

            कब्र खोदकर तीन साल बाद पुलिस ने शव किया बरामद।

            तीन साल बाद नए सिरे से शुरू की जांच

            वहीं बेटे का पता नहीं चलने पर परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने फिर नए सिरे से जांच शुरू की। विकास के दोस्तों से पूछताछ में उसकी हत्या और शव के दफनाए जाने का पता चला। पुलिस ने नाबालिग दोस्तों को पकड़ लिया।

            फांसी लगाकर पेड़ पर लटकाया और दफन कर दी लाश

            पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विकास को पेड़ से फांसी पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद खेत में उसकी लाश को दफना दिया था। पुलिस ने एसडीएम से परमिशन ली और आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई की, लेकिन दो दिन बाद भी लाश नहीं मिली।

            जेसीबी की खुदाई में मिली युवक का कंकाल।

            जेसीबी की खुदाई में मिली युवक का कंकाल।

            तीन माह तक जमीन सूखने का करते रहे इंतजार

            इस बीच पुलिस फसल कटने व जमीन सूखने का इंतजार करती रही। करीब 3 माह बाद एक बार फिर रविवार को खेत की खुदाई शुरू की गई। हालांकि सफलता नहीं मिली। इस पर सोमवार को पुलिस ने जेसीबी मंगवाई और खेत को फिर खुदवाया। इस दौरान युवक का कंकाल मिल गया।

            तीन महीने पहले भी पुलिस ने लाश बरामद करने के लिए की थी खोदाई।

            तीन महीने पहले भी पुलिस ने लाश बरामद करने के लिए की थी खोदाई।

            पुरानी रंजिश में की हत्या

            चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकारी है। इसके बाद बचने के लिए शव को दफना दिया था। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक हत्या के एक अन्य मामले में जेल में है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories