CG NEWS: महिला HOD ने डॉक्टर को मारा धक्का, दी गालियां… रायपुर मेकाहारा के CMO बोले- नौकरी से निकालने की धमकी दी, CCTV में कैद घटना

            रायपुर: डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टर से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ड्यूटी कर रहे डॉ विनय वर्मा ने अपने ही अस्पताल की महिला डॉक्टर देवप्रिया लाकरा के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत की है।

            इस विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है । जिसमें मेडिसिन डिपार्टमेंट की HOD डॉ देव प्रिया लाकरा डॉ विनय वर्मा को धक्का देते दिखाई दे रही है।

            शिकायत पत्र में ये बातें लिखी

            आपात चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि डॉ. देव प्रिया लाकरा सुबह 11 बजे आपात चिकित्सा में आकर सभी छोटे वर्ग के कर्मचारी और आज मेरे साथ गाली गलोच करने लगी। आपात चिकित्सा में आकर सभी कर्मचारियों के सामने मुझे जोरो से धक्का देकर कंधे पे मारा और देख लेने की धमकी देकर मुझे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।

            डॉ. विनय वर्मा ने महिला HOD के खिलाफ शिकायत की है

            डॉ. विनय वर्मा ने महिला HOD के खिलाफ शिकायत की है

            विनय वर्मा ने शिकायत में लिखा है कि आपात चिकित्सा के सभी कर्मचारी जानते है कि मेरा व्यवहार कैसा है। आज के इस कृत्य से मेरे मान सम्मान को बहुत ठेस पहुँची है एवं मैं बहुत आहत महसूस कर रहा हूँ। इस घटना की जाँच कराकर दोषी के ऊपर कार्रवाई करे जिससे आने वाले समय में इस प्रकार की घटना किसी चिकित्सक एवं कर्मचारी के साथ ना हो।

            ये है पूरा विवाद

            सोमवार के अंबेडकर अस्पताल में सुबह से ही पेशेंट इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचे हुए थे। इमरजेंसी डिपार्टमेंट में डॉ देवप्रिया लाकरा आकार डॉ विनय वर्मा को पूछने लगी। उस दौरान डॉ वर्मा वॉशरूम गए हुए थे। वह 5 मिनट बाद आए। उनके आते ही डॉ लाकरा उन पर भड़क कर उन्हें अपने चेम्बर में आने को कहा ।

            उस दौरान इमरजेंसी वार्ड में पेशेंट मौजूद आया हुआ था। डॉ वर्मा ने पेशेंट को देखकर आने की बात कही। इतने में ही डॉ देवप्रिया विनय वर्मा पर भड़क उठी और सभी पेशेंट और कर्मचारियों के सामने उन्हें धक्का दे दिया। इस घटना से आहत होकर डॉ विनय ने शिकायत अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक और डायरेक्टर ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन से की है।

            कर्मचारियों से गलत व्यवहार करती है डॉक्टर

            डॉ विनय वर्मा ने बताया मेडिसिन डिपार्टमेंट की HOD डॉ देव प्रिया का व्यवहार छोटे वर्ग के कर्मचारियों से ठीक नही है। वे कर्मचारियों के साथ गाली गलौच कर दुर्व्यवहार करती है। और आज सुबह उन्होंने मेरे साथ भी गलत व्यवहार किया। मैंने इस मामले में शिकायत की और जांच के बाद दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है। दैनिक भास्कर इस संबंध में डॉ देव प्रिया लाकरा से बात करने के लिए उनके मोबाइल नम्बर पर काल किया उन्होंने काल नही उठाया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories