CG NEWS: दर्दनाक सड़क हादसा… बाइक सवार युवक-युवती की मौत, टक्कर मारकर खेत में घसीटता ले गया डंपर; टुकड़ों में बंटी लड़के की लाश

            JASHPUR: छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार को तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों डंपर में फंस गए और दूर तक घिसटते चले गए। इसके चलते युवक के हाथ के टुकड़े हो गए। हादसा कांसाबेल थाना क्षेत्र में हुआ है।

            जानकारी के अनुसार, युवक युवती बाइक से दोकडा फरसाबहार मार्ग पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि युवक-युवती दोनों आपस में दोस्त थे। उनकी शिनाख्त हो गई है।

            डंपर के ट्रक के नीचे पड़ी युवती की लाश ।

            डंपर के ट्रक के नीचे पड़ी युवती की लाश ।

            मृत लड़की और लड़के की हुई पहचान

            हादसा होते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद युवक की पहचान ग्राम कुकुरभूका निवासी निवासी सोनू पन्ना (24) और गायत्री भगत (20) के रूप में हुई है।

            तेज रफ्तार ट्रक दोनों को घसीटते खेत में ले गया।

            तेज रफ्तार ट्रक दोनों को घसीटते खेत में ले गया।

            फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

            पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।


                          Hot this week

                          KORBA : कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित

                          एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत...

                          Related Articles

                          Popular Categories