कोरबा: ट्रेलर वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले 5 गिरफ्तार… आरोपी वाहन रुकवाकर कर रहे थे रुपयों की लूटपाट, पुलिस ने भेजा जेल

            KORBA: कोरबा की हरदीबाजार पुलिस ने ट्रेलर वाहन की तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ग्राम धतुरा के पास तीन ट्रेलर वाहन को रुकवाकर पैसों की मांग की थी। लेकिन पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने वाहन में तोड़फोड़ की थी। प्रार्थी विजय सिंह की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

            दरअसल, ग्राम तिवरता में संचालित कोल बेनिफिकेशन कंपनी के तीन ट्रेलर को लेकर विजय सिंह धतूरा कोल वॉशरी जा रहा था। इसी दौरान ग्राम धतूरा में रहने वाले पांच युवकों ने वाहनों को रुकवाया और रुपयों की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर उनके द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ की गई। विजय सिंह की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

            हरदी बाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि एक के बाद एक तीन ट्रक चालकों से मारपीट गाली गलौज करते हुए पैसे की लूटपाट की शिकायत मिली थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर एक गांव में घेराबंदी कर पकड़ा गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत

                          राष्ट्रपति की बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में सहभागिता...

                          Related Articles

                          Popular Categories