CG NEWS: पेड़ से टकराई बाइक, 3 दोस्तों की मौत… मेला देखने के बाद लौट रहे थे; रात भर सड़क पर पड़े रहे शव

            बस्तर: जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों दोस्त मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, बड़ांजी निवासी राजूराम नाग (28), गणेश नाग (22) और खीर सागर कश्यप (15) गुरुवार रात पास के गांव में मेला देखने गए थे। वहां से लौटने के दौरान दाबपाल मोड़ के पास हादसा हुआ। हादसे के बाद सारी रात उनके शव सड़क पर ही पड़े रहे।

            अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने जांच और कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

            अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने जांच और कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

            मौके पर युवकों की मौत

            टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अगले दिन शुक्रवार सुबह जब लोगों ने तीन युवकों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

            अस्पताल के बाहर खड़े मृत युवकों के परिजन।

            अस्पताल के बाहर खड़े मृत युवकों के परिजन।

            युवकों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। उनके आने के बाद लोहंडीगुड़ा अस्पताल में पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि गांव में एक साथ सभी के शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि, खीर सागर स्कूल में पढ़ाई करता था, जबकि गणेश नाग और राजूराम नाग खेती-किसानी करते थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : महतारी वंदन योजना से समुन्द बाई को मिला आर्थिक संबल

                          हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता...

                          रायपुर : राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज...

                          रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत

                          राष्ट्रपति की बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में सहभागिता...

                          Related Articles

                          Popular Categories