Tuesday, February 17, 2026

              CG NEWS: पेड़ पर लटका मिला किसान का शव… खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था अधेड़, आत्महत्या की आशंका

              बिलासपुर: जिले में एक किसान का शव पेड़ से लटकता मिला है। वह एक दिन पहले खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह लोगों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा। पुलिस को आशंका है कि उसने आत्महत्या की होगी। लेकिन, अभी तक इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

              दरअसल, ग्राम लिमतरा निवासी रामायण सिंह (48 वर्ष) खेती-किसानी का काम करता था। शुक्रवार की सुबह लोगों ने उसके शव को पेड़ पर लटकते देखा। कुछ ही देर में घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी गई।

              परिजन बोले- खेत जाने निकला था फिर नहीं लौटा घर

              इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रामायण सिंह गुरुवार की सुबह अपने घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। शाम पांच बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तब उन्होंने पतासाजी शुरू की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकने की जानकारी मिली।

              आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

              टीआई रविंद्र अनंत ने बताया कि शुरुआती जांच में किसान के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका है। उसके शव का पंचनामा के बाद पोस्ट मार्डम कराया गया। परिजनों से पूछताछ में उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories