CG NEWS: फैक्ट्री के हादसें में मजदूर की जलने से मौत… बहन ने कंपनी से 50 लाख मुआवजा की मांग की, कहा- ज्यादा जलने की जानकारी नही दी

              RAIPUR: रायपुर के उरला थाना स्थित एक फैक्ट्री में हुए हादसें में मजदूर की मौत हो गयी। हादसे में मजदूर का शरीर बुरी तरह जल गया था। जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को मजदूर की अस्पताल में मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक की बहन ने कंपनी से 50 लाख रुपए के मुआवजा की मांग की है। इस मामले में उरला थाना पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

              ये हादसा 6 जनवरी को हुआ था। आलोक फेरोलाईज में काम करते समय आग की भट्टी में झुलसकर दो मजदूर बुरी तरह घायल हुए थे। जिसमें एक मजदूर 19 साल के प्रियांशु घृतलहरे की हालत बहुत गंभीर थी। दूसरा मजदूर 45 साल के तोषण चंद्राकर भी घायल था। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

              आग की भट्टी में झुलसकर दो मजदूर बुरी तरह घायल हुए थे। 19 साल के प्रियांशु घृतलहरे की हालत बहुत गंभीर थी।

              आग की भट्टी में झुलसकर दो मजदूर बुरी तरह घायल हुए थे। 19 साल के प्रियांशु घृतलहरे की हालत बहुत गंभीर थी।

              घटना की पूरी जानकारी नही दी

              इस मामले में प्रियांशु घृतलहरे की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गयी। प्रियांशु की मौत के बाद उसकी बहन ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने घटना की सूचना देते समय भाई के बुरी तरह से जल जाने की बात नही बताई थी। कंपनी ने उन्हें हड्डी वाले अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उनका इलाज ठीक से नही हुआ।

              इस मामले में उरला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

              इस मामले में उरला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

              50 लाख मुआवजा मिले

              मृतक की बहन ने कहा कि स्थिति गंभीर होने के बाद उसे दूसरे अस्पताल पर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कंपनी से 50 लाख रुपए मुआवजा की मांग की है। जिससे उनका परिवार आगे अपना गुजारा कर सके। फिलहाल इस मामले में उरला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : कुसुम की खेती के प्रति बालोद जिले के किसानों में बढ़ा रूझान

                              रकबा शून्य से बढ़कर हुआ 157 हेक्टेयर रायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories