कोरबा: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बालको के राम मंदिर में की पूजा-अर्चना…

            • देश व प्रदेशवासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना
            • मंदिर परिसर में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान में दी सहभागिता

            कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा प्रवास पर आए भारत सरकार के केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के बालको स्थित श्री राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मन्दिर में मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश वासियों के लिए सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

            केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए मंदिर के सबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने परिसर स्थित शिव मंदिर में भी शिवलिंग में जलाभिषेक एवं पुष्प अर्पित कर पूजन की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मन्दिर तीर्थ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने बालको के श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ सफाई के कार्य मे भी सहभागिता दी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक...

                          Related Articles

                          Popular Categories