फैंसी स्टोर में काम करने वाली युवती से 3 युवकों ने किया गैंगरेप… अर्धनग्न हालत में रेलवे ब्रिज के नीचे छोड़ा, रास्ते से उठा ले गए थे बदमाश; संदिग्धों से पूछताछ जारी

            बालोद: जिले के गुंडरदेही में फैंसी स्टोर में काम करने वाली युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। 3 नशेड़ियों ने युवती से गैंगरेप किया और अर्धनग्न हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह दुकान में काम करने के बाद युवती अपने दोस्त के साथ सोमवार रात को घर लौट रही थी। इसी दौरान नशे में धुत्त 3 युवक उसका पीछा करने लगे। जैसे ही सुनसान इलाका आया, तीनों आरोपियों ने पहले तो युवती के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। फिर युवती को बंधक बनाकर उसे खेत में ले गए और गैंगरेप किया।

            गुंडरदेही थाना पुलिस जांच में जुटी।

            गुंडरदेही थाना पुलिस जांच में जुटी।

            बेसुध युवती को देखा लोगों ने

            रेप के बाद तीनों युवकों ने युवती को अर्धनग्न हालत में रेलवे ब्रिज के नीचे छोड़ दिए। इधर घटना से आहत युवती रेलवे ट्रैक की ओर जा रही थी, जिसे लोगों ने देखा और पूछताछ की, तो युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

            इसके बाद युवती की सहेलियों को फोन करके बुलाया गया और नए कपड़े खरीदकर उसे घर भेजा गया। घर जाकर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन युवती को लेकर गुंडरदेही थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

            संदिग्धों से हो रही पूछताछ

            गुंडरदेही थाना प्रभारी अरविंद साहू ने कहा कि मामला सेंसेटिव होने के कारण पुलिस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है। युवती की शिकायत पर थाने में 3 युवकों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 376(2)N, 376 (डी), 363 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

            थाना प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि आज 17 जनवरी को जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा है। गैंगरेप की घटना जिस थाना क्षेत्र में हुई है, वे यहां भी दौरे पर आने वाले हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों...

                          Related Articles

                          Popular Categories