Saturday, February 14, 2026

              Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2-3 दिनों से बदला हुआ है मौसम का मिजाज… बादल और कोहरे ने बढ़ाई ठंड.. दुर्ग में चल रहीं शीतलहर, सरगुजा में सुबह 11 बजे तक छाई रही घनी धुंध; जांजगीर में हुई बूंदाबांदी

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और सरगुजा सहित कई जिलों में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा और बादल छाने के कारण मौसम ठंडा हो गया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के कारण ऐसा हो रहा है। जांजगीर में बूंदाबांदी हुई। आज भी कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं।

              रायपुर, बिलासपुर दुर्ग जिले में शुक्रवार को बादल छाए रहने के कारण दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री कम रहा। वहीं जशपुर के कांसाबेल में 2 सेंटिमीटर बारिश हुई। प्रदेश में कोरिया 8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और जगदलपुर 30.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

              सरगुजा के सामरी में सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।

              सरगुजा के सामरी में सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।

              इन शहरों में अधिकतम तापमान

              शहरअधिकतम तापमानसामान्य से अंतर
              रायपुर24.2डिग्री-4 डिग्री
              रायपुर, माना23.4 डिग्री-5 डिग्री
              बिलासपुर21.2 डिग्री-7 डिग्री
              अंबिकापुर20.5 डिग्री-3 डिग्री
              पेंड्रा21 डिग्री-4 डिग्री
              दुर्ग25 डिग्री-4 डिग्री
              राजनांदगांव28 डिग्री+6 डिग्री
              जगदलपुर30.4 डिग्री+4 डिग्री

              सरगुजा संभाग में तापमान में गिरावट जारी

              सरगुजा, बलरामपुर, सामरी में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जीरो विजिबिलिटी होने के कारण राहगीरों को गाड़ी धीती गति से चलानी पड़ी। शुक्रवार को जशपुर इलाके में 18.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सरगुजा जिले में 2.8 मिलीमीटर बारिश हुई। उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा।

              दुर्ग में सुबह तक छाया कोहरा

              दुर्ग में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। सुबह घना कोहरा छाने से शीतलहर की स्थिति बन गई है l उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम हो गया है। शुक्रवार को दुर्ग संभाग में भी बारिश का अरस रहा । बेमेतरा जिले में 2 मिलीमीटर बारिश हुई।

              बिलासपुर में ठंड का असर

              बिलासपुर में भी सुबह से बादल और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। यहां शीतलहर की स्थिति बन गई है l उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आने से मौसम शुष्क और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई हैl

              जांजगीर में सुबह अलाव सेंकते हुए लोग।

              जांजगीर में सुबह अलाव सेंकते हुए लोग।

              जांजगीर में हुई बूंदाबांदी

              जांजगीर चांपा जिले में ठंड बढ़ने के बाद लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सुबह 11 बजे तक सभी चौक चौराहों पर अलावा जलाया गया। यहां सुबह बूंदाबांदी होने से ठंड और बढ़ गई है।

              शुक्रवार को ऐसा रहा रात का तापमान

              • गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रहा।
              • दुर्ग का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
              • बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा।
              • पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री।
              • अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
              • जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया।

                              Hot this week

                              रायपुर : धान के बदले धनिया की खेती की ओर किसानों का रुझान

                              उद्यानिकी विभाग दे रहा प्रोत्साहनरायपुर (BCC NEWS 24): फसल...

                              रायपुर : विश्व रेडियो दिवस 2026

                              भरोसे की तरंगों पर जनसंवाद का सशक्त सेतुपरंपरा से...

                              Related Articles

                              Popular Categories