Surguja Crime News: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार… परिचित युवक के साथ शादी से लौट रही थी, बहाना बनाकर दोस्तों को बुलाया

        कोतवाली थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला।

        सरगुजा: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के साथ पांच आरोपियों ने गैंगरेप किया। किशोरी शादी समारोह में शामिल होकर परिचित युवक के साथ लौट रही थी। घटना की एफआइआर बीती रात दर्ज की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं।

        जानकारी के मुताबिक, 29 जनवरी की रात अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी शादी समारोह में शामिल होने के लिए चेंद्रा, लालमाटी गई थी। 30 जनवरी की सुबह वो एक अन्य लड़की के साथ परिचित की बाइक में बैठकर लौट रही थी। परिचित आरोपी उसे बाइक से लेकर गाड़ाघाट के जंगल के पास पहुंचा। जहां बाइक का पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर साथियों को बुला लिया।

        परिचित सहित साथियों ने किया गैंगरेप

        आरोपी परिचित के साथी मौके पर पहुंचे। इस दौरान किशोरी के साथ आई अन्य एक लड़की भाग निकली। वहीं किशोरी के साथ उसे साथ लाने वाले परिचित सहित चार अन्य ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

        कक्षा दसवीं की छात्रा ​​​​​​​है किशोरी

        वारदात के बाद सहमी किशोरी घर लौट गई। उसने बुधवार को परिजनों को इसकी जानकारी दी और अपनी मां के साथ कोतवाली थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता कक्षा दसवीं की छात्रा है और एक आरोपी उसका स्कूल का सहपाठी है।

        चार आरोपी हिरासत में

        अंबिकापुर सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि देर रात घटना की एफआइआर कोतवाली थाने में की गई है। मामले में धारा 376 डी और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है। कोतवाली पुलिस शाम तक मामले का खुलासा कर सकती है।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                Related Articles

                Popular Categories