CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा झुमका जल महोत्सव, 2024 में की गई घोषणा…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा झुमका जल महोत्सव-2024 में की गई घोषणा, झुमका जलाशय बैकुंठपुर और घुनघुट्टा जलाशय सोनहत को पर्यटन क्षेत्र बनाने की घोषणा l छात्र-छात्राओं के हित में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोरिया में नालंदा परिसर की घोषणा l

            इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपका झुमका जलाशय इस जिले की शान है मुझे बताया गया कि यह लगभग 500 एकड़ का तालाब है, मैंने पूछा कि यह प्राकृतिक है या मानवनिर्मित तो पता चला कि यह तालाब मानव निर्मित है| यह ऐतिहासिक है l

            हमारे छत्तीसगढ़ में तालाब खुदाई की एक पुरानी परंपरा रही है और हमारे पुराणों में भी तालाब निर्माण को पुण्य कार्य माना गया है| झुमका जलाशय से हजारों एकड़ में सिंचाई होती है और इससे हजारों लोगों के जीवन का आधार भी जुड़ा हुआ है| मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि आपकी सारी मांगे पूरी करेंगे|


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

                          पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी सेरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories