Thursday, February 19, 2026

              KORBA: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी, 11 फरवरी को कोरबा पहुंचेगी…

              कोरबा (BCC NEWS 24): आगामी 11 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा पहुंचेगी। यात्रा की तैयारी को लेकर छ.ग. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का 2 फरवरी को कोरबा आगमन हुआ। सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, डॉ. चंदन यादव यात्रा के प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल, कोरबा प्रभारी गुरूमुख सिंह होरा के साथ टी पी नगर कोरबा स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुचे। यहाँ उनका जोरदार स्वागत सत्कार हुआ।

              इस अवसर पर सचिन पायलट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कहा कि 11 फरवरी को राहुल गांधी यात्रा टीम  के साथ कोरबा पहुंचेंगे जो खरसिया से भैंसमा पहुचेंगी जहाँ रात्रि विश्राम का कार्यक्रम तय किया गया तथा 12 फरवरी को कोरबा होते हुए कटघोरा के लिए प्रस्थान करेगी। कोरबा जिले में राहुल जी का इस यात्रा को बेहद सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी पर है।

              उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ व राजस्थान में हम चुनाव हारे लेकिन कांग्रेस के वोट कम नहीं हुए है। सभी जगह कांग्रेस के कार्यकर्ता डटे हुए है। कांग्रेस आज भी मजबूत है और आने वाले समय में और भी मजूबती से उभर कर सामने आएगी लोकसभा चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। श्री पायलट ने देर से पहुंचने के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि कोरबा आने का बहाना भरे ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा रही है लेकिन यहाँ आकर आप लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला है।

              इस अवसर पर डॉ. चरणदास महंत, दीपक बैज ने एवं जयसिंह अग्रवाल ने भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने एवं आगामी लोकसभा चुनाव में एकजूटता के साथ बेहतर कार्य करने के लिए बैठक को संबोधित किया।
              इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, चंदन यादव, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा कांग्रेस प्रभारी गुरुमुख सिंह होरा, विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, कटघोरा न.प. अध्यक्ष रतन मित्तल, जिला पंचायत सभापति नीलिमा घृतलहरे, सभापति श्यामसुंदर सोनी, उषा तिवारी, रश्मि सिंह, अर्चना उपाध्याय, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्रीमती सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, इंटक अध्यक्ष विकास सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, यु आर महिलांगे, हाजी इकबाल दयाला, आर के वर्मा, गोपाल कुर्रे, एफ डी मानिकपुरी, उस्मान खान, पूर्व एल्डरमेन गीता गबेल, रामगोपाल यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, गजांनद साहू, नंद कुमार साव, मुकेश राठौर, मनहरण राठौर इंटक, केदार यादव, नत्थूराम यादव, चन्द्रमणी यादव, रवि खुंटे, गोपाल यादव, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, भेलूराम यादव, विजय धीवर, लखनी साहू, शशीलता पाण्डेय, सीमा उपाध्याय, मनीषा अग्रवाल, त्रिवेणी मिरी, गीता यादव, गीता यादव, अविनाश बंजारे, भरत साहू, शशी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सीताराम चौहान, लक्ष्मण लहरे, देवीदयाल तिवारी, मस्तुल कंवर, नवीन सिंह, मुन्ना खान, बिसाहूदास, नवरतन दास, गीता महंत, मंशा दास सरफुद्दीन आलम, राजू महंत, मनक साहू, पालूराम साहू, निर्मलराज, वीरसाय धनुहार, श्रीकांत मांझी, अमृता निषाद, सुनीता तिग्गा, प्रशांती सिंह, देव जायसवाल, आशीष अग्रवाल, रहमान खान, रमेश यादव, राजेश यादव, संजू अग्रवाल, निर्मल साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories