Amarkantak, 16 February Narmada Jayanti : आस्था की नगरी में देश के कोने- कोने से पहुंचे रहें श्रद्धालु… 16 को भव्य आयोजन की तैयारी, उद्गम कुंड कराया गया खाली; हो रही साफ-सफाई

            गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: धर्म, तीर्थ, पर्यटन और आस्था की नगरी अमरकंटक में नर्मदा जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसके पहले ही आज रविवार के दिन अमरकंटक में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अमरकंटक में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात और उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

            परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की नर्मदा मंदिर में दिनभर लंबी कतार लगी रही। वहीं अमरकंटक के पर्यटन और दूसरे धार्मिक स्थान पर भी लोगों की भारी भीड़ देखी गई। अमरकंटक में नर्मदा उद्गम के साथ ही साथ दूसरी अन्य नदियों का भी उद्गम है।

            आगामी 16 फरवरी को यहां नर्मदा जयंती को लेकर भव्य कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इसको लेकर भी प्रशासन के द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है। वहीं नर्मदा उद्गम कुंड को आवश्यक रखरखाव और साफ-सफाई के लिए खाली कराया गया।

            इसके साथ ही नर्मदा के मूल उदगम स्रोत को देखने के लिए लोगों में कौतूहल भी देखा गया। आने वाले दिनों में अमरकंटक में और भी भीड़ बढ़ने की संभावना है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories