Kawardha News : यात्री बस पलटी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 25 यात्री घायल

            कवर्धा: जिले के झलमला जोड़ी घाट में भोरमदेव ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 25 लोग जख्मी हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे। घटना झलमला थाना क्षेत्र की है।

            बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 9 बजे भोरमदेव ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 09 0322 रेंगाखार से चिल्फी होते हुए कवर्धा के लिए निकली थी। इसी दौरान जोड़ी घाट के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

            हादसे के बाद बस में बैठी महिलाएं और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। जिस जगह बस हादसा हुआ, वहां से कुछ ही दूरी पर गहरी खाई है, जिसमें बस जाने से बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

            घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

            घटनी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर और कंडक्टर समेत 25 यात्री घायल हुए हैं। एंबुलेंस और पुलिस वाहन की मदद से घायलों को झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रेंगाखार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।


                          Hot this week

                          रायपुर : जांजगीर चांपा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

                          सांसद कमलेश जांगड़े हुईं शामिल, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला सहित...

                          Related Articles

                          Popular Categories