Thursday, February 19, 2026

              KORBA : युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, नशे की हालत में फंदे से लटका, मां की चीख-पुकार से पहुंचे लोगों ने बचाई जान

              कोरबा: जिले के यादव मोहल्ले में रहने वाले 20 वर्षीय युवक विकास यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। सही समय पर परिजनों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद तत्काल उसके गले का फंदा खोला गया, फिर डायल 112 को मौके पर बुलाया गया। पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र के चुईया गांव का मामला है।

              स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। तत्काल उपचार मिलने से युवक की जान बच गई, जिससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली।

              शराब के नशे में पहुंचा घर

              परिजनों ने बताया कि विकास सुबह से ही शराब के नशे में आसपास गली मोहल्ले और गांव में घूम रहा था, जब वह नशे में घर पहुंचा, तो उसकी मां ने पूछा शराब पीकर क्यों आए हो, उसके बाद उसने घर पर खाना मांगा।

              मां की चीख-पुकार से पहुंचे लोग

              वह खाना खाकर अपने कमरे में चले गए, जब फांसी पर लटक गया था। इस दौरान छटपटाहट की आवाज आई। उसकी मां चीख-पुकार मचाने लगे, जहां घर के अन्य सदस्य तत्काल पहुंचे। इसी तरह फांसी के फंदे से नीचे उतरा गया।

              युवक की जा सकती थी जान

              वहीं परिजनों की माने तो इस घटना के बाद 112 को टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रास्ते में फाटक बंद होने की वजह से काफी समय लग गया। किसी तरह 112 के चालक में तत्परता दिखाते हुए तेजी से अस्पताल लेकर पहुंचे, नहीं तो युवक की जान भी जा सकती थी।

              युवक की हालत बेहद नाजुक

              जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से मिले में मेमो के आधार पर जांच की जा रही है, जहां युवक की हालत बेहद गंभीर है। बयान देने योग्य नहीं है, लेकिन परिजनों से पूछताछ की गई है। आगे की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories