KORBA : SECL के स्टोर रूम से लाखों का कापर वायर पार, बार-बार हो रही चोरी की वारदातें; पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

        KORBA: कोरबा के एसईसीएल के टीलाइन स्टोर से कबाड़ चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने 3 और 4 फरवरी की दरम्यानी रात वारदात को अंजाम दिया था। पूरा मामला मानिकपुर चौकी का है।

        पकड़े गए सभी आरोपी मुड़ापार के निवासी हैं। अविष्कार श्रीवास के पास से पिकअप में लोड चोरी का कबाड़ बरामद किया गया है। इसके साथ ही एक बाइक और बैटरी भी पुलिस ने बरामद की है। सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

        स्टोर रूम से लाखों का कापर वायर पार

        मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम चंद साहू ने बताया कि बीते दिनों मानिकपुर एसईसीएल खदान चोरी की घटना प्रबंधन के द्वारा द्वारा लिखी गई थी, जहां स्टोर रूम से लाखों कीमती का कापर वायर को चोर ले भागे थे, जिसके शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

        कापर वायर समेत लोहे का एंगल को जब्त किया गया है।

        कापर वायर समेत लोहे का एंगल को जब्त किया गया है।

        कापर वायर समेत लोहे का एंगल जब्त

        इस दौरान जानकारी मिली कि इस चोर गिरोह का मुख्य सरगना अविष्कार श्रीवास मुड़ापार का रहने वाला है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। तीन अन्य साथी उनकी भी तलाश की जा रही है। कापर वायर समेत लोहे का एंगल को जब्त किया गया है।

        बार-बार हो रही चोरी की वारदातें

        ये मानिकपुर खदान में चोरी का कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। कहीं ना कहीं हो रही बार-बार चोरी की घटना से सीसीएल प्रबंधन और सुरक्षा पर तैनात कर्मचारियों पर कई सवाल खड़े होते हैं।



                Hot this week

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

                सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई, न्योता भोज...

                रायपुर : नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार

                पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर...

                रायपुर : बस्तर की माटी से निकली नई उम्मीद

                किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर, नीट में पाई...

                Related Articles

                Popular Categories