Chhattisgarh : शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, घर से भगाकर ले गया फिर दोस्त के मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

              आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

              दंतेवाड़ा: जिले में 19 साल के युवक ने नाबालिग से रेप किया है। युवक नाबालिग को घर से भगाकर अपने साथ ले गया, फिर उसे अपने एक दोस्त के किराए के मकान में रखा, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी को नाबालिग के परिजनों ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट किरंदुल थाने में दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। पुलिस को मुखबिर से पता चला कि नाबालिग को गीदम का रहने वाला राजेश सोनी अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद किरंदुल थाना पुलिस ने गीदम पुलिस की मदद से राजेश सोनी का पता लगाया।

              दोस्त के किराए के मकान में रखा था लड़की को

              पुलिस को मुखबिर से ये भी सूचना मिली थी कि राजेश सोनी गीदम शहर में ही अपने किसी दोस्त के किराए के मकान में नाबालिग को लाकर रखा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजेश सोनी को हिरासत में ले लिया। नाबालिग को रेस्क्यू कर उससे पूछताछ की गई। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि राजेश उसे जबरदस्ती अपने साथ लेकर आया है। उसने शादी करूंगा कहकर उससे रेप किया है।

              आरोपी को भेजा जेल

              नाबालिग लड़की के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 6 फरवरी को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि 24 घंटे के अंदर इस केस को सुलझा लिया गया बै। 6 फरवरी की देर शाम पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मीडिया को इसकी जानकारी दी।


                              Hot this week

                              KORBA : सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा हेतु रवाना हुआ 20 सदस्यों का दल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories