Thursday, February 19, 2026

              Chhattisgarh : लोकसभा चुनाव में 2 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे वोट, 1 महीने में 1.20 लाख नए वोटरों की संख्या बढ़ी 

              रायपुर: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस कर वोटर लिस्ट की अन्तिम सूची जारी कर दी है। इस बार लोकसभा चुनाव की 11 सीटों पर 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 मतदाता वोट करेंगे। इसमें 1 करोड़ 1लाख 80 हजार 405 पुरूष मतदाता है।1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 महिला मतदाता और 732 थर्ड जेंडर मतदाता है।

              लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश में कुल 24109 केंद्र बनाए गए है।प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद 6 जनवरी से 8 फरवरी 1 महीने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया था जिसमें 1 लाख 20 हजार 92 वोटरों की संख्या बढ़ी है।

              मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले।

              मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले।

              मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले ने मीडिया को इस 18 से 19 साल के आयु के वोटरों जो पहले 4 लाख 94 हजार 452 थे। उनमें 82732 वोटर बढ़े है। लोकसभा चुनाव में 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता वोटर है। जो कुल मतदाताओं की संख्या का 2.81 प्रतिशत है।

              3 लाख 23 हजार से अधिक वोटरों के नाम कांटे गए

              मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले पुनरीक्षण के दौरान 3 लाख 23 हजार 602 नामों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। अहिवारा विधानसभा 16272 दंतेवाड़ा से 10923 अंबिकापुर से दुर्ग ग्रामिण से 8212 , अंबिकापुर से 8132, वैशाली नगर से 7950 और पाटन से 7298 वोटरो के नामों को विलोपित किया गया है।

              महिला वोटरों जेंडर रेश्यो अधिक

              प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है प्रदेश में कुल 1करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 है महिला वोटरों की संख्या है । राज्य में महिला मतदाताओं का जेंडर रेश्यो पुरुषों से अधिक है यहां 1000 पुरुष वोटर पर 1015 महिला मतदाता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के उपयोग...

                              रायपुर : शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया पूर्ण

                              5000 पदों पर शीघ्र जारी होगा नया विज्ञापनरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories