Raigarh News : दशकर्म कार्यक्रम में जा रही महिलाएं सड़क हादसे में घायल, 6 की हालत गंभीर, पिकअप चालक फरार 

              रायगढ़: जिले की धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागदरहा में गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिये रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

              जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर ग्राम नागदरहा से एक पिकअप वाहन दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिये ग्राम दुर्गापुर जाने के लिए निकली थी। वाहन में गांव की करीब 20 से अधिक महिलाएं सवार थी। बताया जा रहा है कि पिकअप गांव के पुल के पास पहुंची ही थी कि वाहन चालक तेज गति पर नियंत्रण हो बैठा और फिर वाहन लहराते हुए पलट गई।

              दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने निकली थी महिलाएं

              दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने निकली थी महिलाएं

              आरोपी वाहन चालक फरार

              इस घटना में पिकअप में सवार महिलाएं व कुछ युवतियों को चोट आई है। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर घायलों की चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत धरमजयगढ़ थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। घटना की जानकारी जैसे ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

              पिकअप में सवार महिलाएं व कुछ युवतियों को चोट आई है

              पिकअप में सवार महिलाएं व कुछ युवतियों को चोट आई है

              6 गंभीर घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

              सभी घायलों को सबसे पहले दो एंबुलेंस के जरिए पहले धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां से एक युवती व पांच महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories