Thursday, February 19, 2026

              Chhattisgarh : नया रायपुर में डूबे कलिंगा यूनिवर्सिटी के 3 छात्र, एक को बचाने दूसरा, दूसरे को बचाने तीसरा स्टूडेंट डूबा; 2 की लाश निकाली गई

              RAIPUR: गुरुवार को नया रायपुर के खुटेरी जलाशय में तीन कॉलेज स्टूडेंट डूब गए। इनमें से 2 लोगों की लाश निकाल ली गई है। वहीं तीसरे युवक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है। मामला मंदिर हसौद थाना इलाके का है।

              शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये स्टूडेंट जलाशय में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान एक स्टूडेंट गहरे पानी में डूबने लगा। तो उसे बचाने के लिए दूसरा स्टूडेंट गया लेकिन वह उसे बचा नहीं सका और खुद भी डूबने लगा। इसके बाद तीसरे स्टूडेंट ने उसे बचाने की कोशिश की। तो वह भी पानी में डूब गया।

              NDRF को बुलाया गया

              खुटेरी जलाशय के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने इन छात्रों को डूबते देखा था। इसके बाद वे बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनकी गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद लोगों ने मंदिर हसौद थाना पुलिस को सूचना दी।

              मंदिर हसौद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के सदस्यों ने युवकों की खोजबीन की। जब उनकी लाश नहीं मिली तो एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। NDRF की टीम ने जलाशय से रेस्क्यू कर दो लोगों की लाश को बाहर निकाला है। तीसरी स्टूडेंट की लाश अब तक नहीं मिली है।

              तीनों कलिंगा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट

              शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये तीनों लड़के कलिंगा यूनिवर्सिटी नया रायपुर के है। जो की जलाशय में घूमने आए थे। इन लड़कों में आदित्य कुमार वर्मा, सुधांशु का शव बरामद हो चुका है। तीसरा युवक आदित्य झा है। जिसकी लाश अब तक नही मिली है। मंदिर हसौद पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर पंचनामा कार्यवाई कर रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : जिला स्तरीय लॉ इन्फोर्समेंट कोटपा अधिनियम 2003 कार्यशाला सम्पन्न

                              कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत...

                              Related Articles

                              Popular Categories