Saturday, February 14, 2026

              KORBA : दीपका चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन, न्याय यात्रा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी; पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी

              KORBA : कोरबा में भारत जोड़ो​​​​​​​ न्याय यात्रा के आने से पहले शनिवार को​​​​​​​ ​​​​​​​दीपका चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और न्याय यात्रा के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। वहीं पुतला दहन करते समय भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

              जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग और मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला महामंत्री ने बताया कि राहुल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाति पर टिप्पणी की थी, जिसका पूरे प्रदेश में जबरदस्त विरोध किया गया।

              पीएम के जाति और ओबीसी समाज पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

              वहीं राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के ऊपर झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल कर ओबीसी समाज का अपमान किया था। दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि पुतला दहन की सूचना पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। वहीं पुतला दहन करने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका गया।​​​​​​​

              पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

              पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

              पुतला दहन के दौरान राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बुधवारा देवांगन, पार्षद कुसुम लता केवट, जिला उपाध्यक्ष उत्तरा कुंभकार, पूर्व एल्डरमैन वीणा जायसवाल, सुभद्रा यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह अंशु देवांगन सहित अन्य उपस्थित थे।

              पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता व अन्य

              पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता व अन्य

              बता दें कि 12 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा कोरबा पहुंचेगी। राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेसी कार्यकर्ता और जिला प्रशासन तैयारी में जुटी हुई है। शहर में जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच अभियान चला रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories