कोरबा में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, सेल्फी लेने वालों की लगी होड़, भैंसमा में रात रुकेंगे; कांग्रेसियों उत्साह का माहौल

        KORBA: कोरबा में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही। यात्रा रायगढ़ से सक्ती होते हुए भैसमा के लिए आगे बढ़ी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात्रि विश्राम भैंसमा में रखा गया है।

        यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले कोरबा जिला की सीमा पर लबेद गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। जयसिंह अग्रवाल के साथ इस स्वागत कार्यक्रम में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेसी शामिल रहे।

        कोरबा में राहुल गांधी का स्वागत किया गया।

        राहुल गांधी का लोगों ने किया स्वागत

        भारत न्याय यात्रा जैसे ही कोरबा पहुंची, इस दौरान तिलकेजा तुमान मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क किनारे उनका स्वागत किया। वहीं काफिला जैसे ही कोरबा प्रवेश किया, उसके बाद सुरक्षा बल भी बड़ी संख्या में मौजूद रहा।

        राहुल गांधी की यात्रा में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

        राहुल गांधी की यात्रा में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

        राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेसियों में उत्साह

        भैसमा में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यह यात्रा कोरबा के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद सीतामढ़ी से कोरबा में प्रवेश होगा। कोरबा के कांग्रेसजनों में राहुल गांधी की इस यात्रा के प्रति बहुत अधिक उत्साह है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

        कल कटघोरा जाएगी यात्रा

        सीतामणी से यात्रा आगे बढ़ते हुए मुख्य मार्ग से पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन तिराहा होकर सुनालिया पुल से होते हुए शारदा विहार रेलवे क्रासिंग मोड़ और टीपी नगर चौराहा पहुंचेगी। वहां से निकलकर कांग्रेस कार्यालय होते हुए सीएसईबी चौक पहुंचेगी। जहां से आगे दर्री, गोपालपुर, छुरी होते हुए कटघोरा पहुंचेगी।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                Related Articles

                Popular Categories