Chhattisgarh : बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण ने शो के दौरान फैंस से की बदसलूकी, पहले माइक से मारा फिर मोबाइल छीनकर फेंक दिया; सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

        BHILAI: भिलाई के रूंगटा कॉलेज में आयोजित कॉर्निवल में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस वीडियो में शो के दौरान वो एक स्टूडेंट को माइक से मारते और उसका मोबाइल फोन छीनकर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

        आदित्य नारायण 9 फरवरी की देर शाम शो में परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान वो एक स्टूडेंट पर इतना भड़क गए कि उन्होंने उसके हाथ पर पहले माइक से मारा और फिर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद स्टूडेंट का मोबाइल न लौटाकर गाते-गाते हवा में दूर फेंक दिया।

        रूंगटा कार्निवल के दौरान सिंगर आदित्य नारायण की बदसलूकी।

        रूंगटा कार्निवल के दौरान सिंगर आदित्य नारायण की बदसलूकी।

        अपनी हरकत से ट्रोल हो रहे आदित्य नारायण

        आदित्य को लगा उनकी इस हरकत को किसी ने नोटिस नहीं किया, लेकिन एक स्टूडेंट ने पूरी वीडियो रिकार्डिंग कर लिया। इसके बाद उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। अब न सिर्फ आदित्य नारायण अपनी इस हरकत पर ट्रोल हो रहे हैं, बल्कि भिलाई में उनके फैंस में काफी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई तरह के नेगेटिव कमेंट किए जा रहे हैं।

        आदित्य ने फैंस के हाथ पर मारा माइक, मोबाइल छीनकर फेंक दिया।

        आदित्य ने फैंस के हाथ पर मारा माइक, मोबाइल छीनकर फेंक दिया।

        फैंस ने की थी सिर्फ सेल्फी की डिमांड

        जानकारी लेने पर पता चला कि आदित्य नारायण का एक फैंस इतना उत्साहित था कि उनके पूरे शो का वीडियो बना रहा था। वो आदित्य के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जब आदित्य स्टेज के नजदीक पहुंचे, उस फैन ने उनका पैर पकड़कर उन्हें मोबाइल दिखाते हुए सेल्फी लेने का इशारा किया था। इससे वो इतना भड़क गए कि उन्होंने सेल्फी लेना तो दूर उसका फोन छीन कर ही दूर फेंक दिया।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories