Supreme Court Decision : राज्यों में डिप्टी CM की नियुक्ति असंवैधानिक नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह सिर्फ एक ओहदा; कोई अतिरिक्त लाभ भी नहीं मिलता

        नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि राज्यों में डिप्टी CM की नियुक्ति संविधान के खिलाफ नहीं है। यह सिर्फ एक ओहदा है, जो वरिष्ठ नेताओं को दिया जाता है। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति को कोई अतिरिक्त फायदा भी नहीं मिलता।

        सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच सोमवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। बेंच ने कहा- सरकार में पार्टियों के गठबंधन या अन्य वरिष्ठ नेताओं को अधिक महत्व देने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाती है।

        बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि डिप्टी CM की नियुक्ति को किसी भी तरह से असंवैधानिक नहीं कहा जा सकता। डिप्टी CM राज्य सरकार में पहला और सबसे अहम मंत्री होता है।

        सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी ने लगाई थी। याचिका में दावा किया गया था कि संविधान में डिप्टी CM जैसा कोई पद नहीं है। यह संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन है। ऐसी नियुक्ति एक गलत उदाहरण पेश करती है।

        याचिका में इस बात का भी दावा किया गया था कि डिप्टी CM को मुख्यमंत्री की मदद के लिए नियुक्त किया जाता है। वह मुख्यमंत्री के बराबर होता है और उसे समान वेतन और सुविधाएं मिलती हैं।

        देश के 14 राज्यों में 26 डिप्टी CM
        देश के 14 राज्यों में 26 उपमुख्यमंत्री हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 5 डिप्टी CM हैं। याचिकाकर्ता ने कहा था कि डिप्टी CM की नियुक्ति से जनता का कोई लेना-देना नहीं है और न ही इससे राज्य की जनता को कोई अतिरिक्त फायदा होता है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा की कहानी : मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से शशिदेव की राह हुई आसान

                दिव्यांगता के कारण आवागमन में होती थी परेशानी, अब...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : मोहला के मूकादाह में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

                विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत, नशामुक्त...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से गढ़ा ‘मेरे सपनों का भारत’

                भाषण, चित्रकला, वाद-विवाद, मेंहदी और कबड्डी के साथ हुआ न्योता...

                रायपुर : संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

                साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13...

                Related Articles

                Popular Categories