रायपुर: मुख्यमंत्री ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इससे माता-पिता और बच्चों के बीच का बंधन और मजबूत बनेगा और बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होगा। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और देखभाल के संस्कार विकसित करने के लिए समर्पित है। श्री साय ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। बच्चों का यह कर्त्तव्य है कि माता-पिता को सम्मान दें।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              अमेरिका: कमला हैरिस 2028 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकती हैं, कहा- मैं इस बारे में सोच रही हूं

                              वाशिंगटन डीसी: अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने...

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories