Chhattisgarh : 9 साल के बच्चे की हत्या, पड़ोस में रहने वाले युवक ने गला दबाकर मारा, पुलिस कस्टडी में आरोपी; जांच जारी

              बस्तर: जिले में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले 9 साल के बच्चे की हत्या कर दी है। उसे घुमाने ले जाने के बहाने घर से लेकर आया था, फिर गला दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चे का नाम वेद वर्मा है, जो लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के उसरीबेड़ा का रहने वाला था। एक दिन पहले मंगलवार को वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच उउसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके पास पहुंचा। उसने वेद को जगदलपुर घुमाकर लाता हूं कहा और अपने साथ बाइक में बिठाकर ले गया।

              शव को अस्पताल लाया गया है।

              शव को अस्पताल लाया गया है।

              दिनभर घूमे, होटल में खाना खाए

              फिर दिनभर दोनों शहर में घूमे। होटल में खाना खाए। जिसके बाद युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे पल्ली नाका के पास ले आया। जहां देर शाम अपने दोस्त के साथ मिलकर बच्चे का गला घोंट दिया। उसका मर्डर कर दिया। हत्या के बाद उसके शव को वहीं फेंक दिया था। वारदात के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे।

              सुबह मिली लाश

              जब वेद रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। यहां-वहां उसका पता लगाया गया। आज सुबह पल्ली नाका के पास उसकी लाश मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहीं बच्चे की हत्या के बाद परिजनों ने शक के आधार पर पड़ोसी को पकड़ा। उसे पुलिस के हवाले किया गया।

              पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              हिरासत में आरोपी

              थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि, युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी देंगे।


                              Hot this week

                              रायुपर : जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा

                              इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का...

                              Related Articles

                              Popular Categories