Janjgir-Champa News : ‘मेरा मूड अपसेट है, मेरे फोन में बैटरी नहीं है’, फांसी पर लटकी मिली लाश; पिता से बोला था युवक- कुदरी-बैराज आया हूं

              जांजगीर चांपा: जिले के कुदरी बैराज के पास पेड़ पर एक युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृत युवक का नाम आयुष कुमार प्रजापति (22) है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              पिता दिनेश प्रजापति ने बताया कि आयुष प्रजापति शराब का आदी था। शुक्रवार को शाम 3.30 बजे घर से बिना बताए चला गया, फिर शाम करीबन 5 बजे फोन किया। वह कहने लगा कि मैं कुदरी बैराज घूमने आया हूं, मेरा मूड अपसेट है, मेरे फोन में बैटरी नहीं है। मोबाइल बंद होने पर फोन नहीं लगने की बात कही और फोन रख दिया।

              जांजगीर चांपा जिले के कुदरी बैराज के पास पेड़ पर एक युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है।

              जांजगीर चांपा जिले के कुदरी बैराज के पास पेड़ पर एक युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है।

              पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटका मिला

              दिनेश ने बताया कि इसके बाद मैंने भी फोन नहीं लगाया। रात तक आ जाएगा सोच कर अपने काम में लगा रहा। फिर 5.30 बजे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि आयुष ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग कुदरी बैराज पहुंचे, जहां पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटका मिला।

              शव परिजनों को सौंपा गया

              सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी सूचना मिलने पर कुदरी बैराज घटना स्थल पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

              हर एंगल से तफ्तीश कर रही पुलिस

              सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक ने किस कारण से आत्महत्या की यह जांच के बाद पता चल पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द जांच के बाद खुलासा करेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : योग केवल व्यायाम नहीं, तन-मन का संपूर्ण विज्ञान – डॉ. वर्णिका शर्मा

                              ’नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

                              Related Articles

                              Popular Categories