Chhattisgarh : तेज रफ्तार ट्रक ने 4 को कुचला, सास-बहू की मौत, 3 साल की बच्ची और पिता घायल; ट्रक जब्त और ड्राइवर गिरफ्तार

              Baloda Bazar: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के हाड़हा चौक के पास का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर 1.40 बजे ग्राम मलदा निवासी सीता राम केवट अपनी पत्नी दूज बाई (28), भतीजे की पत्नी कांति बाई (26) और 3 साल की बेटी गंगा के साथ बाइक से कसडोल काम से आए थे। घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

              कसडोल में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत।

              कसडोल में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत।

              अस्पताल ले जाते वक्त दो महिलाओं की मौत

              हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी और भतीजे की पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। बच्ची को इस हादसे में कुछ नहीं हुआ है, वहीं सीता राम को मामूली चोट लगी है।

              बच्ची और सीता राम का उपचार जारी

              वहीं हादसे के बाद कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों मृत महिलाओं की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्च्यूरी भेजा। बच्ची और सीता राम का उपचार जारी है।

              आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

              वहीं कसडोल टीआई मंजुलता राठौर ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं ट्रक को जब्त किया गया है। दोनों महिलाओं की लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद​​​​​​​​​​ परिजनों को सौंप दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

                              पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्यरायपुर...

                              KORBA : सेवा सेतु – हर नागरिक तक सरल, सहज और समयबद्ध सेवाएँ

                              समय पर निवास एवं आय प्रमाण पत्र मिलने से...

                              रायपुर : अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी

                              गायत्री निर्मलकर सहित ग्रामीणों को गांव में ही मिल...

                              Related Articles

                              Popular Categories