Chhattisgarh : ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे रेलवे कर्मी से मारपीट और लूट, थाने के सामने बदमाशों ने पीटा; बिना FIR दर्ज किए पुलिस ने लौटाया

        DURG: दुर्ग में ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे एक रेलवे कर्मी से मारपीट कर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने थाने के ठीक सामने घटना को अंजाम दिया। 5 बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया।

        घटना के बाद जब पीड़ित घटना की शिकायत के लिए खुर्सीपार थाना पहुंचा तो पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि उससे आवेदन लेकर भगा दिए। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

        ड्यूटी से जाते वक्त मोतीलाल से मारपीट

        जानकारी के मुताबिक रेलवे कॉलोनी भिलाई नगर निवासी मोती लाल (60) रेलवे में गैंग मैन के पद पर कार्यरत है। वो शनिवार सुबह ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब चार बजे बाइक से घर जाने के लिए निकला।

        36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

        जैसे ही वह बाइक शो रूम के पास पहुंचा तो बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। उससे मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस ने अब तक न तो FIR की है और न ही आरोपियों को पकड़ पाई है।



                Hot this week

                रायपुर : गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

                श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण...

                Related Articles

                Popular Categories