Saturday, February 21, 2026

              Raigarh News : नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार, बैंड बजाने आया गांव तब बालिका से हुई पहचान; शादी का झांसा देकर किया रेप

              दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार।

              रायगढ़: जिले में नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग पीड़िता ने घरघोड़ा हॉस्पिटल में एक शिशु को जन्म दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक विजय कुमार मांझी (22 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

              जानकारी के अनुसार, मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 18 फरवरी रविवार को घरघोड़ा थाना में एक नाबालिग के अस्पताल में स्वस्थ शिशु को जन्म देने की सूचना मिली। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल महिला विवेचक और स्टाफ को लेकर अस्पताल पहुंचे।

              बैंड बजाने नाबालिग के गांव आया था आरोपी युवक

              महिला विवेचक ने नाबालिग से पूछताछ किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि सितंबर 2022 को गणेश विसर्जन कार्यक्रम में विजय कुमार मांझी नाम का लड़का बैंड बजाने उनके गांव आया था। इसी दौरान दोनों के एक-दूसरे से परिचय हुआ और दोनों की जान-पहचान आगे बढ़ी। उसके बाद से विजय उसके गांव आना-जाना कर मेल-जोल बढ़ाया।

              शादी करने का दिया झांसा

              कुछ दिनों बाद आरोपी विजय ने शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर बालिका को अपने साथ अपने गांव ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। बालिका जब विजय मांझी को शादी करने कहती थी तो विजय शादी से टाल-मटोल करता रहा। जिसके बाद पिछले दिनों बालिका अस्पताल में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दी।

              नाबालिग जानते हुए भी बनाया शारीरिक संबंध

              विजय मांझी बालिका को नाबालिग जानते हुए उसके साथ शारीरिक स्थापित किया। घरघोड़ा पुलिस मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए आरोपी विजय मांझी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध कायम किया गया।

              फरार होने की फिराक में था आरोपी

              घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चंद्रा ने बताया कि आरोपी विजय कुमार मांझी फरार होने की फिराक में था, जिसे कुडूमकेला, घरघोड़ा के पास हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी से पूछताछ किया गया। आरोपी को घरघोड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर आरोपी विजय कुमार मांझी को घरघोड़ा पुलिस ने जेल भेज दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर.टी.ई. सीटों में ऐतिहासिक वृद्धि

                              पहली कक्षा को एकमात्र प्रवेश बिंदु बनाए जाने से...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

                              सिलाई कार्य से प्रतिमाह 3 हजार रुपए की आयरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories