Chhattisgarh : ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार, फैक्ट्री में काम ढूढ़ने के बहाने करते थे रेकी; साढ़े 11 किलो चांदी बरामद

        Korea: कोरिया के एक ज्वेलरी शॉप के शटर का लॉक तोड़कर लाखों का चांदी चोरी करने वाले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 11.5 किलो ग्राम चांदी और 1.400 किलोग्राम आर्टिफिशल आभूषण कुल जुमला रकम 4 लाख 14 हजार रुपये और चोरी में संलिप्त वाहन टाटा इंडिका कार बरामद कर जब्त किया गया है।

        वारदात के 72 घंटो के भीतर कोरिया पुलिस ने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में आगे के जांच कर रही है। आरोपियों का नाम जगदीश बसोर, दलसाय बसोर, रामस्वरूप उर्फ गोपी और धर्मेंद्र बसोर है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले हैं।

        फैक्ट्री में काम ढूढ़ने के बहाने करते थे रेकी

        पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फैक्ट्री में काम ढूढ़ने के बहाने चोरी के लिए रेकी करते थे​​​​​​​। इसके पहले सूरजपुर के भैयाथान इलाके में भी रेकी कर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन वहां वे चोरी करने में असफल हो गए थे। आरोपियों ने पहली बार छत्तीसगढ़ में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, और पहली बार में ही सभी पकड़े गए।

        आरोपियों के पास से बरामद चांदी के आभूषण

        आरोपियों के पास से बरामद चांदी के आभूषण

        ये है पूरा मामला

        दरअसल, 18 फरवरी रविवार की रात करीब 1.30 बजे से 3.00 बजे की बीच पटना थाना अंतर्गत ग्राम रनई स्थित लालकुवर ज्वेलर्स एंड मेटालाइज शोरूम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। शोरूम के मालिक बसंतलाल ने पटना थाना में 19 फरवरी सोमवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

        शोरूम के मालिक ने बताया था कि शोरूम के शटर का लॉक तोड़कर चांदी और अन्य आभूषण के जेवरात कुल जुमला रकम 4 लाख 14 हजार रुपये की चोरी की गई है। साथ ही डब्बे और जार को जिसमें ज्वेलरी रखा हुआ था, उसे बाहर फेंक दिया गया है।

        सूचना मिलने के बाद तत्काल पटना थाना प्रभारी और नवपदस्थ एसपी कोरिया सूरज सिंह परिहार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का खुद जायजा लेकर थाना पटना और सायबर सेल कोरिया की संयुक्त टीम गठित की थी। टीम ने घटना स्थल का बारीक निरीक्षण कर चोरों को पकड़ने और चोरी हुए सामानों को बरामद करने के लिए जांच में जुट गई थी।



                Hot this week

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                Related Articles

                Popular Categories