रायपुर : मुख्यमंत्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

        युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से संवाद करेंगे.

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 29 सितम्बर को प्रातः 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय ’“यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में शामिल युवा नवोन्मेषी विद्यार्थियों एवं स्टार्टअप्स उद्यमियों से संवाद करेंगे। यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप्स द्वारा अपने नवाचारों, उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का भी अवलोकन करेंगे। इस केंद्र के माध्यम से नवाचारकर्ताओं एवं स्टार्टअप्स को तकनीकी सुविधाएं और इन्क्यूबेशन सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजन के अवसरों से जोड़ना है। बस्तर, सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से उभर रहे नवाचारों को स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। कॉन्क्लेव के माध्यम से “विचार से नवाचार और नवाचार से उद्यमिता” की दिशा में युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा की कहानी : गंभीर बीमारी के उपचार में राजेंद्र प्रसाद को मिला संबल

                मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 15 लाख रुपए...

                रायपुर : नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

                सेवा, स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति...

                Related Articles

                Popular Categories