KORBA : माघी पूर्णिमा पर होगी हसदेव आरती, आज शाम 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट पर होगा आयोजन…

              कोरबा (BCC NEWS 24): हर नदी का हो सम्मान, हम पूजे माँ गंगा समान। इस ध्येय के साथ औद्योगिक नगर कोरबा में नमामि हसदेव के द्वारा माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 24 फरवरी 2024 को शाम हसदेव आरती की जाएगी। नमामि हसदेव के द्वारा हसदेव नदी के प्रदूषण को कम करने, हसदेव नदी के संरक्षण करने तथा हसदेव नदी के घाट का सौन्दर्गीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती की जाती है। इसी क्रम में माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 24 फरवरी 2024 को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट पर हसदेव आरती की जाएगी।

              इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान: अजीत वसंत (कलेक्टर कोरबा), विशिष्ट यजमान:- श्री सत्येन्द्र नाथ दुबे (मा. विभाग संघचालक, कोरबा) योगेश जैन (अध्यक्ष, चेम्बर आफ कामर्स, कोरबा) रविन्द्र पाराशर (पूर्व अध्यक्ष, हाइकोर्ट अपील समिति छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद बिलासपुर) नितीश डालमिया (जिलाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद, कोरबा) श्रीमती अर्चना उपाध्याय (सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग) व श्रीमती भारती अरोरा (सी.ए.) होंगे। मानव जीवन की विकास यात्रा में नदियों का महत्वपूर्ण योगदान है इसे ध्यान में रखते हुए कोरबा के नागरिकों से निवेदन है कि माघी पूर्णिमा पर होने वाले हसदेव आरती के आयोजन में अपनी सपरिवार उपस्थिति सुनिश्चित कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाये।


                              Hot this week

                              रायपुर : चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

                              लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के...

                              Related Articles

                              Popular Categories