KORBA: सीएसईबी पश्चिम इलेवन को BALCO इलेवन ने हराया तो स्वास्थ्य विभाग इलेवन ने वन विकास निगम इलेवन को, मेयर इलेवन की टीम कलेक्टर इलेवन को पछाड़कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची…

          • स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2024: चौथे दिन हुए लगातार तीन मैच, आज से क्वार्टर फाइनल का दौर होगा शुरू

          कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा द्वारा शहर के घंटाघर मैदान में आयोजित स्व केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2024 के चौथे दिन रविवार 25 फरवरी को लगातार तीन मैच खेले गए। पहला मैच शाम 04.00 बजे बालको इलेवन और सीएसईबी पश्चिम इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें प्रतियोगता में इस वर्ष का सर्वाधिक स्कोर 206 रन बालको इलेवन की टीम ने बनाया वह भी 4 विकेट के नुकसान पर। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसईबी पश्चिम इलेवन की टीम निर्धारित ओवर के आखिरी गेंद तक 5 विकेट के नुकसान पर महज 119 रन ही बना सकी। इस तरह मैच बालको इलेवन ने 87 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बालको इलेवन के ज्योतिष सिन्हा चुने गए, उन्होंने 29 गेंद पर 14 छक्के और 2 चौके की मदद से 29 गेंद में 98 रन बनाए।

          दूसरा मैच शाम 06.00 बजे स्वास्थ्य विभाग इलेवन और वन विकास निगम इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6 विकेट पर 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वन विकास निगम इलेवन की टीम निर्धारित ओवर तक मैच खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी। इस तरह स्वास्थ्य विभाग इलेवन ने मैच जीत लिया, जिसमें मैन ऑफ द मैच डॉ सुमित को चुना गया।

          तीसरा मैच रात 08.00 बजे मेयर इलेवन और कलेक्टर इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें कलेक्टर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। जवाब में उतरी मेयर इलेवन टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की। जिससे 10वें ओवर में टीम ने लक्ष्य हासिल करते हुए  8 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मेयर इलेवन टीम के मकसूद खान रहे, जिन्होंने 25 गेंद में तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए। 

          आज चार टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला

          प्रतियोगिता का लीग मैच पूर्ण होने के बाद सोमवार से क्वार्टर फाइनल का दौर शुरू हो रहा है। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल मैच में चार टीम के लिए मुकाबला होगा। पहला मैच शाम 06.00 बजे अधिवक्ता इलेवन और नगर निगम इलेवन के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच रात 08.00 बजे पुलिस इलेवन और मेयर इलेवन के बीच होगा। दोनों मुकाबले में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।


                      Hot this week

                      कोरबा: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में BALCO के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

                      पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार...

                      रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

                      राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन  (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नअधिकारियों...

                      Related Articles

                      Popular Categories