Rajya Sabha Election 2024 : राज्यसभा की 15 सीटों पर वोटिंग जारी; उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में हो रहा मतदान; रात तक नतीजे आने की उम्मीद

          नई दिल्ली: राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।

          उधर, वोटिंग के दौरान यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नामांकन के आखिरी दिन (21 फरवरी) भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 8वां प्रत्याशी संजय सेठ को उतार दिया था। इससे सपा का गणित बिगड़ सकता है।

          उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 तो हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर चुनाव हैं। तीनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग की आशंका है। वजह है- 15 सीटों पर 18 कैंडिडेट मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों पर सस्पेंस है। 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जिनमें से 12 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories