Chhattisgarh : कोरबा-बिलासपुर के सुने घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; देशी कट्टा समेत कई सामान जब्त

          गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पुलिस ने चोर गिरोह के 6 सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले खरीददार को गिरफ्तार किया है। यह चोर गिरोह जीपीएम, सीमावर्ती जिले कोरबा और बिलासपुर में सुने घरों को निशाना बनाते थे। घरों से सामानों की चोरी करते थे।

          दरअसल, मरवाही क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान चलचली परासी रास्ते में एक बाइक पर लोगों को बैठे देखा। संदेह होने पर उनके पूछताछ की गई। बैग की तलाशी ली, तो उसमें लोहे की छीनी और हथौड़ी मिला।

          सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी।

          सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी।

          पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। इनके पास से एक देसी कट्टा, चाकू, घरेलू सामान, बर्तन और बाइक जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया है।

          ये आरोपी हुए हैं गिरफ्तार

          दिनेश गोस्वामी पिता बृजलाल गोस्वामी (21 वर्ष)।

          सूरज गोस्वामी पिता बृजलाल गोस्वामी (21 वर्ष)।

          आषीश गोस्वामी पिता रामनरेश गोस्वामी (20 वर्ष)।

          धनराज गिरी गोस्वामी पिता नारायण गिरी गोस्वामी (19 वर्ष)।

          अशोक सोनकर पिता टहरू राम सोनकर (22 वर्ष)।

          दीपक गोस्वामी पिता भजंतागिरी गोस्वामी (21 वर्ष)।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories