कोरबा : अवैध ईंट भट्ठों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, तहसीलदार ने की छापेमारी, संचालकों में मचा हड़कंप; भट्ठों से लाखों ईंट जब्त

          कोरबा: जिले में अवैध तरीके से चल रहे ईंट-भट्ठे के खिलाफ तहसीलदार किशोर शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार भट्ठे नियम विपरीत चल रहे थे। लाखों ईंट जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय नराईबोध के प्रवेश द्वार पर ही नियम विपरीत कई ईंट-भट्ठे संचालित हैं।

          जनपद पंचायत कटघोरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रलिया और ग्राम नराईबोध में दीपका तहसीलदार के द्वारा अवैध रूप से ईट-भट्ठा का संचालन करने वाले लोगों के पर सख्त कार्रवाई की गई। कई लोगों ने अपने क्षेत्र में ईंट भट्ठा का संचालन बिना नियम और शर्त के किया जा रहा है।

          कोरबा जिले में अवैध तरीके से चल रहे ईंट-भट्ठे के खिलाफ तहलीदार किशोर शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है।

          कोरबा जिले में अवैध तरीके से चल रहे ईंट-भट्ठे के खिलाफ तहलीदार किशोर शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है।

          ईटों को भट्ठे से जब्त कर प्रकरण बनाकर कार्रवाई

          दीपका तहसीलदार किशोर शर्मा और उनकी टीम ने ईटों को भट्ठे से जब्त कर प्रकरण बनाकर कार्रवाई की है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा को प्रेषित किया है। इस कार्रवाई से भट्ठों के आसपास के लोगों उड़ने वाली धूल से राहत मिली है।

          दीपका तहसीलदार किशोर शर्मा और उनकी टीम ने ईटों को भट्ठे से जब्त कर प्रकरण बनाकर कार्रवाई की।

          दीपका तहसीलदार किशोर शर्मा और उनकी टीम ने ईटों को भट्ठे से जब्त कर प्रकरण बनाकर कार्रवाई की।

          ईंट भट्ठों पर नकेल कसने की जरूरत

          खनिज माफिया पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। औद्योगिक क्षेत्र दीपका, कटघोरा,हरदी बाजार, करतला, रामपुर के अलावा शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मात्रा में अवैध ईंट-भट्ठे चल रहे हैं, इस पर भी नकल करने की जरूरत है।

          खनिज माफिया पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है।

          खनिज माफिया पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories