Chhattisgarh : 10 साल के बच्चे की किडनैप कर हत्या, अब आरोपियों के घरों में चलेगा बुलडोजर, तहसीलदार ने किया नोटिस चस्पा; बेजा कब्जा हटाने के निर्देश

        सूरजपुर: जिले के प्रतापपुर में होटल कारोबारी के 10 साल के बच्चे को अगवा कर हत्या करने वाले दो आरोपियों के घरों में बुलडोजर चलेगा। प्रतापपुर तहसीलदार ने दोनों आरोपियों सहित करीब तीन दर्जन लोगों के घरों में बेजा कब्जा हटाने का नोटिस चस्पा कर दिया है।

        बताया जा रहा है कि सभी छोटे झाड़ के जंगल मद की भूमि पर काबिज हैं। प्रशासन द्वारा आरोपियों के घरों में बुलडोजर चलाने की तैयारी है। होटल कारोबारी अशोक कश्यप के बेटा रिशु कश्यप (10 वर्ष) 29 जनवरी से लापता था।

        उसका अपहरण कर हत्या के आरोपी पड़ोस के दो युवकों शुभम सोनी (26 वर्ष) और विशाल ताम्रकार (28 वर्ष) को पकड़ा गया। करसी के जंगल में दोनों ने रिशु कश्यप की हत्या कर शव को जला दिया था एवं दूसरे दिन जंगल जाकर हड्डियां फेंक दी थी।

        लोगों ने चक्काजाम कर किया था प्रदर्शन

        लोगों ने चक्काजाम कर किया था प्रदर्शन

        नागरिकों ने किया था प्रदर्शन
        आरोपियों को मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना के विरोध में मंगलवार को प्रतापपुर में दुकानें, स्कूल और बैंक भी रहे। शाम को नागरिकों के साथ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया था। नागरिकों ने आरोपियों के घरों में बुलडोजर चलाने की मांग की थी। दोनों आरोपियों के घर व दुकान बेजा कब्जा की भूमि पर बनें हैं।

        मासूम रिशु की अपहरण के बाद कर दी गई थी हत्या

        मासूम रिशु की अपहरण के बाद कर दी गई थी हत्या

        फिरौती के लिए हत्या
        आरोपियों ने फिरौती वसूलने की प्लानिंग कर रिशु कश्यप का अपहरण किया था। उसकी हत्या के बाद 14-15 जनवरी की रात फिरौती की मांग को लेकर पत्र छोड़ा गया था। वहीं, पिता के मोबाइल पर बेटे की सकुशल वापसी के लिए 6 लाख रुपए की फिरौती देने के लिए धमकी भरा फोन भी आया था। कारोबारी ने चिट्ठी और कॉल रिकार्डिंग पुलिस को सौंपी थी।

        आरोपियों के घरों के बाहर पुलिस ने की थी बेरिकेडिंग

        काल रिकार्डिंग में डील आई थी सामने
        लूट के मोबाइल से बच्चे के पिता अशोक कश्यप को किए गए कॉल में आरोपी ने फिरौती में छह लाख रुपए मांगे थे। अशोक कश्यप ने कहा कि वह किसी तरह तीन लाख का ही इंतजाम कर पाए हैं। इस पर आरोपी ने कहा कि पहले ही वह छह से पांच लाख रुपए कर चुका है। एक काम करो चार लाख में फाइनल करो, लेकिन पैसा कल शाम तक चाहिए। किसी को खबर हुई तो अपने बेटे की जान से हाथ धो बैठोगे।

        दूसरे आरोपी के घर भी बेजा कब्जा हटाने का नोटिस

        दूसरे आरोपी के घर भी बेजा कब्जा हटाने का नोटिस

        तहसीलदार ने चस्पा किया नोटिस
        घटना के बाद नगर पंचायत ने आरोपियों के घरों का कब्जा हटाने का प्रस्ताव पारित किया था। घटना के बाद प्रतापपुर तहसीलदार पुष्पेंद्र पात्रे ने मंगलवार को हनुमान मंदिर के सामने स्थित आरोपियों सहित अन्य बेजा कब्जाधारियों को नोटिस दिया है। इनमें पीड़ित का परिवार भी शामिल है। सभी को नोटिस देकर बुधवार तक जवाब देने कहा गया है। जवाब नहीं मिलने पर बेजा कब्जा हटाया जाएगा।

        सोमवार को चल सकता है बुलडोजर
        तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी करने के बाद बेजा कब्जा धारियों में हड़कंप है। हालांकि माना जा रहा है कि फिलहाल सिर्फ आरोपियों के घर पर ही बुलडोजर चलेगा। आरोपियों के परिजन कन्हैया सोनी, राजेश सोनी, कमलेश सोनी एवं राजेंद्र ताम्रकार कके घरां में नोटिस चस्पा किया गया है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में आज से...

                KORBA : बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

                द भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                Related Articles

                Popular Categories