Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, पिस्टल लेकर मुख्यमंत्री आवास में घुसा शख्स, साय के केबिन तक पहुंचा; अफसरों में मचा हडकंप…

        रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। एक शख्स पिस्टल लेकर मुख्यमंत्री आवास में घुस गया। खबर है कि बंदूक लेकर आए व्यक्ति की ठीक से चेकिंग भी नहीं की जा सकी। मगर बाद में कुछ सुरक्षाकर्मियांे की नजर पिस्टल पर पड़ी और उसे घेरकर पूछताछ की गई।

        वो व्यक्ति मुख्यमंत्री के केबिन तक पहुंच गया था। राज्य अतिथि गृह पहुना को मुख्यमंत्री आवास बनाया गया है। यहां हर दिन सैंकड़ों लोग CM से मिलने पहुंचते हैं। VIP लिखी गाड़ी में एक शख्स CM हाउस पहुंचा था। इसके पास से पिस्टल बरामद की गई।

        क्या कह रहे अधिकारी
        मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े अफसर प्रफुल्ल ठाकुर ने मीडिया को जानकारी दी है कि ये मॉकड्रिल है। यानी पुलिस के लोग इसकी प्रैक्टिस कर रहे थे कि कोई गन लेकर सीएम हाउस आ जाए तो कार्रवाई कैसे होगी। हालांकि खुलकर कोई अधिकारी इस पर बात नहीं कर रहा है। अफसर ये भी बता रहे हैं कि ये 25 फरवरी को तब हुआ था जब CM बंगले में नहीं थे।

        मॉकड्रिल बताकर मामला दबाने का प्रयास
        सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मॉकड्रिल की कहानी बताकर पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। क्योंकि इस मॉकड्रिल के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी 25 फरवरी को सार्वजनिक नहीं की गई। जब मीडिया में खबर आई तब मॉकड्रिल बात अफसर कहने लगे। चर्चा ये भी है कि जो व्यक्ति पिस्टल लेकर आया वो जशपुर का रहने वाला था। मुख्यमंत्री का परिचित था और उसकी पिस्टल लायसेंसी थी, उसपर इन कारणों से कोई एक्शन नहीं लिया गया।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली किरारी की तस्वीर, घर के नल ने आसान की जिंदगी

                821 परिवारों के घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं को मिली...

                Related Articles

                Popular Categories