KORBA : SECL की कुसमुंडा कोल माइंस में हेल्पर की मौत, कोयला लोडर की चपेट में आया 26 साल का युवक; मजदूरों ने खोला मोर्चा

              KORBA: कोरबा साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा कोल माइंस में फिर हादसा हो गया। कोयला लोडिंग के लिए लगे लोडर की चपेट में आने से हेल्पर की घटना स्थल पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद काम कर रहे मजदूरों की भीड़ एकत्रित हो गई। मजदूरों ने आंदोलन पर शुरू कर दिया।

              एसईसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही रोजगार और मुआवजा की मांग कर रहे हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

              कुसमुंडा कोल माइंस में हादसे में मजदूर की मौत।

              कुसमुंडा कोल माइंस में हादसे में मजदूर की मौत।

              मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन

              बताया जा रहा है कि मृतक का नाम राकेश दास (26) है, जो दीपका के बतारी का रहने वाला था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जहां मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

              हेल्पर को देख नहीं पाया चालक

              मिली जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा खदान के दो नम्बर कांटा घर के पास हादसा हुआ है। राकेश कुमार कोयला उठाने वाले लोडर में हेल्पर का काम करता था। दोपहर 3 बजे ड्राइवर के साथ कोयला लोडिंग के लिए लगा हुआ था। इसी दौरान चालक हेल्पर को देख नहीं पाया और हादसा हो गया।

              पुलिस कर रही जांच

              कुसमुंडा थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि हेल्पर की मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह अभी जांच का विषय है। मुआवजा और नौकरी को लेकर वार्ता जारी है। पुलिस जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।


                              Hot this week

                              KORBA : कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

                              एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा...

                              रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

                              बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

                              रायपुर : नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

                              पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्यरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories