Chhattisgarh : 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, 4 युवकों की मौत, हादसे के बाद मोटरसाइकिल जलकर खाक; एक का इलाज जारी

            JASHPUR: छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को 2 बाइक की भिड़ंत में 4 युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। टक्कर इतनी तेज थी की एक बाइक में आग भी लग गई। पूरा मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, गंझियाडीह ग्राम में रात 9 बजे की ये घटना है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर 3 और दूसरी बाइक पर 2 लोग सवार थे। इनमें सिर्फ एक ही युवक बच पाया, जिसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है।

            जशपुर में हादसे के बाद बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पड़ी रही।

            जशपुर में हादसे के बाद बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पड़ी रही।

            शवों को भेजा गया मर्चुरी

            पत्थलगांव एसडीओपी ने बताया कि 3 मृतकों की पहचान हो गई है। एक का नाम खगेश्वर धोबी कोल्हेंझरिया निवासी, दूसरा चंदन नायक गंझियाडीह निवासी और तीसरे का नाम उमाशंकर निवासी कोल्हेंझरिया निवासी है। वहीं चौथे की पहचान नहीं हो पाई है। चारों शवों को फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी कक्ष में रखा गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories