KORBA: कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण…

          • अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

          कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज पाली के केराझरिया में आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, व्हीआईपी बैठक, बेरिकेडिंग, विभागीय स्टॉल सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए मंच में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था और प्रवेश पास के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, श्री दिनेश कुमार नाग सहित एसडीएम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल

                    राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने की भेंटरायपुर (BCC...

                    Related Articles

                    Popular Categories