Chhattisgarh : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी की गाड़ी का एक्सीडेंट, नेशनल हाइवे में हुआ हादसा, बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल, चिंतामणि महाराज को भी आई चोटें

        सरगुजा: नेशनल हाइवे 43 में बीती रात पूर्व विधायक एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की गाड़ी से बाइक सवार तीन युवक जा टकराए। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। एक युवक को रायपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे में चिंतामणि महाराज को भी मामूली चोटें आई हैं। तीनों युवक नशे में धुत थे।

        जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 7ः30 बजे गहिलागुरु आश्रम से लौट रहे चिंतामणि महाराज की गाड़ी नेशनल हाइवे 43 में स्थित बासेन झूरी तालाब के पास पहुंची थी। उसी समय सामने से एक बाइक में तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार लहराते हुए चिंतामणि महाराज की गाड़ी में साइड से जा टकराए। तेज रफ्तार में हुई टक्कर में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए एवं गंभीर रूप से घायल हो गए।

        हादसे में चिंतामणि महाराज को भी आई चोटें

        हादसे में चिंतामणि महाराज को भी आई चोटें

        चिंतामणि के काफिल में शामिल सुरक्षाकर्मी ने हादसे की सूचना बतौली पुलिस को दी।

        पलटते-पलटते बची पायलट वाहन, चिंतामणि भी घायल
        हादसे के दौरान युवकों की बाइक की रफ्तार तेज थी और वे लहराते हुए चिंतामणि महाराज के काफिले के पायलट वाहन के सामने आ गए। उन्हें बचाने हुए पायलट वाहन के चालक ने गाड़ी एकाएक मोड़ी तो दो पहिये जमीन से उठ गए और पायलट वाहन पलटते-पलटते बची। चिंतामणि महाराज की गाड़ी से हुई टक्कर में पीछे की सीट पर बैठे चिंतामणि महाराज को भी चोटें आईं और वे मामूली रूप से घायल हो गए।

        तीनों युवकों को किया गया रायपुर रेफर

        तीनों युवकों को किया गया रायपुर रेफर

        घायलों में एक रायपुर रेफर
        हादसे में घायल बाइक सवारों में ग्राम पंचायत गोविंदपुर निवासी संदीप (24), तिलक मझवार (19) व दीपक माझवार (16) शामिल हैं। तीनों को बतौली पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल संदीप को रायपुर रेफर कर दिया गया। उसे रात को ही रायपुर रवाना कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दो अन्य घायलों की हालत ठीक है।

        अस्पताल में घायलों का किया गया उपचार

        अस्पताल में घायलों का किया गया उपचार

        शराब पीकर लौट रहे थे बाइक सवार
        हादसे की सूचना पर परिजन रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपारा,बतौली पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रविवार को परिवार में किसी की मौत होने के कारण दशगात्र का कार्यक्रम था। दशगात्र कार्यक्रम के बाद तीनों युवक बाइक से बतौली की ओर गए थे। संभवतः तीनों ने तीनों ने जमकर शराब पी और वापस गोविंदपुर लौट रहे थे, इस बीच हादसा हो गया। बतौली पुलिस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories