झारखंड में छत्तीसगढ़ की डांसर के साथ गैंगरेप, ऑर्केस्ट्रा के लिए बुलाया था, कोल्ड ड्रिंक में नशा दिया; 3 लड़कों ने की दरिंदगी

        Jharkhand: झारखंड के दुमका में दो दिन पहले हुए विदेशी महिला के साथ हुए गैंगरेप का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि पलामू में छत्तीसगढ़ की ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।

        कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

        छत्तीसगढ़ की ऑर्केस्ट्रा डांसर को पलामू के बिश्रामपुर में शो के लिए बुलाया था। हुसैनाबाद के इलाके में कार्यक्रम हुआ। रविवार रात को वापस लौटी। महिला कलाकार को पहले नशीला पदार्थ खिलाया फिर उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक ने कलाकार को बुलाया था उसी ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया गया था।

        इन पर रेप का आरोप

        पीड़िता ने अपना बयान पुलिस के सामने दर्ज कराया है। पीड़िता छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली बताई जा रही है। विश्रामपुर के रहने वाले गोलू के जरिए कार्यक्रम की बुकिंग हुई थी। पीड़िता की बहन एक सो गई तो गोलू ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। पीड़िता ने बताया कि गोलू के साथ अजय और दीवाना नामक युवक ने बलात्कार किया है। विश्रामपुर पुलिस ने अजय के साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

                उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक...

                Related Articles

                Popular Categories