BIG NEWS : ISRO चीफ सोमनाथ को कैंसर, इंटरव्यू में कन्फर्म किया, आदित्य-L1 लॉन्चिंग के दिन रूटीन चेकअप के लिए गए थे; तभी स्कैन में पता लगा

              बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ (60) को कैंसर होने का पता चला है। सोमनाथ ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में इस बात को कन्फर्म किया है।

              सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग (23 अगस्त) के समय से स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां आ रही थीं। हालांकि उस समय कुछ भी क्लियर नहीं था। मुझे भी इसे (कैंसर) लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी।

              ISRO चीफ ने ये भी कहा कि आदित्य-L1 की लॉन्चिंग (2 सितंबर) के दिन रूटीन चेकअप के गया तो स्कैन में पेट में कैंसर कोशिकाओं में ग्रोथ का पता चला। सोमनाथ का ऑपरेशन हो चुका है। कीमोथेरेपी भी हुई।

              एस सोमनाथ के कार्यकाल में ISRO ने इतिहास रचा। भारतीय अंतरिक्ष संस्थान ने न केवल चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराई, बल्कि धरती से 15 लाख किमी दूर स्थित लैगरेंज पॉइंट पर सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य-L1 लॉन्च किया।

              23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई थी। तब मोदी साउथ अफ्रीका-ग्रीस के दौरे पर थे। 26 अगस्त को पीएम सुबह 7:30 बजे ISRO कमांड सेंटर पहुंचे और एस सोमनाथ को बधाई दी।

              23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई थी। तब मोदी साउथ अफ्रीका-ग्रीस के दौरे पर थे। 26 अगस्त को पीएम सुबह 7:30 बजे ISRO कमांड सेंटर पहुंचे और एस सोमनाथ को बधाई दी।

              परिवार के लिए सदमा, अब ट्रीटमेंट ले रहा हूं- सोमनाथ
              मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सोमनाथ को बीमारी का पता चला तो चेन्नई में कुछ और टेस्ट कराए। इसके बाद पूरी तरह से कैंसर कन्फर्म हो गया। इसके चलते उनके शरीर में कुछ बदलाव भी दिखने लगे थे।

              सोमनाथ ने बताया- कैंसर का पता लगना परिवार के लिए शॉकिंग था। फिलहाल बीमारी को समझ रहा हूं और इलाज ले रहा हूं। पूरी तरह से कब तक ठीक हो जाऊंगा, ये कहना मुश्किल है।

              जानकारी के मुताबिक, इसरो चीफ चार दिन अस्पताल में रहे, पांचवें दिन ऑफिस जॉइन कर लिया। उनके रेगुलर चेकअप और स्कैन चलते रहेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

                              पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

                              रायपुर : शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला – वन मंत्री केदार कश्यप

                              सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल...

                              Related Articles

                              Popular Categories