CG: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एनटीपीसी कोरबा में फ्लाई ऐश आधारित FALG एग्रीगेट प्लांट का शिलान्यास किया…

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एनटीपीसी कोरबा में फ्लाई ऐश आधारित FALG (फ्लाई ऐश-लाइम-जिप्सम) एग्रीगेट प्लांट की शिलान्यास किया, जो हरित पर्यावरण की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नेत्रा (एनटीपीसी एनर्जी टेक्नोलॉजी रिसर्च एलायंस) द्वारा शुरू की गई इस पायलट परियोजना का उद्देश्य तेजी से घटते प्राकृतिक संसाधनों से निकाले गए निर्माण पत्थर गिट्टी के उपयोग को कम करना है, जिसमें 88:12 के अनुपात में फ्लाई ऐश और चूना से बने पेटेंट कृत्रिम गिट्टी सामग्री शामिल है। इस गिट्टी का उपयोग किसी भी निर्माण कार्य के लिए किया जा सकता है और इसमें प्राकृतिक निर्माण पत्थर गिट्टी के अनुरूप संपीड़न शक्ति होती है। 22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरी होने वाली इस परियोजना के पूरा होने के बाद कोरबा में प्रतिदिन 100 क्यूबिक मीटर कृत्रिम गिट्टी सामग्री का उत्पादन होने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी, मंत्री, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ शासन सहित एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख, कर्मचारियो, प्रमुख हितधारकों और अधिकारियों की भागीदारी देखी गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा

                              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की

                              जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित व...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का भूमिपूजन 3 मई को

                              वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

                              रायपुर : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

                              132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलितरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories