Monday, February 23, 2026

              Chhattisgarh : ‘टिकट वापस करने की अफवाह BJP IT सेल ने फैलाई’, विकास उपाध्याय ने कहा- कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मेहनत करेगा और हम चुनाव जीतेंगे

              रायपुर: दिल्ली दौरे पर विकास उपाध्याय ने एक वीडियो जारी कर टिकट वापस करने की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, पूरे आलाकमान का मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे राजधानी रायपुर से लोकसभा का टिकट दिया है। यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी लड़ाई का हिस्सा बनाकर मुझे टिकट दिया गया है लेकिन टिकट वापस करने की अफवाह BJP IT सेल ने फैलाई है जो पूरी तरह गलत है।

              विकास उपाध्याय ने आगे कहा कि, मुझे 3 बार विधानसभा का टिकट और अब लोकसभा का टिकट देकर पार्टी ने मुझपर विश्वास किया है। 12 मार्च को मैं रायपुर लौट रहा हूं। हम सब मेहनत करेंगे कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मेहनत करेगा, हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

              दिल्ली दौरे पर हैं उपाध्याय
              कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि, असम का इनचार्ज होने के नाते और AICC का सचिव होने के नाते बैठक में शामिल होने दिल्ली आया हूं। मैं 12 मार्च को रायपुर लौटूंगा।

              बीजेपी ने फैलाई अफवाह- उपाध्याय
              उपाध्याय ने आगे कहा कि, बीजेपी IT सेल और उनके नेता पूरे देश में अफवाह फैलाते हैं। इसी तरह उनके नेताओं ने एक अफवाह फैलाई की विकास उपाध्याय अपनी टिकट वापस करने गए हैं। इस बात को किसी को बोलने से भी वह विश्वास नहीं करेगा।

              इसी रायपुर से मैं नेता बना हूं, रायपुरवासी मुझे अपना बेटा, अपना भाई अपना साथी समझते हैं। मैं समझता हूं कि इसका एहसास इस चुनाव में बीजेपी नेताओं को हो जाएगा। रायपुर में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता चुनाव मेहनत करेंगे हर एक कार्यकर्ता ये चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories