Chhattisgarh : बिलासपुर में छोटे भाई ने बड़े को कुल्हाड़ी से काट डाला, मां-बाप के सामने सिर पर किए वार; भाभी पर भी किया हमला

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने रविवार को कुल्हाड़ी से अपने बड़े भाई को काटकर मार डाला। इस दौरान बीच-बचाव करने आई भाभी पर भी हमला किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, अटल आवास निवासी मूलचंद बंजारे (32) और उसका भाई मनमोहन बंजारे (28) शराब के नशे में शनिवार रात आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान उनके माता-पिता और मूलचंद की पत्नी व बच्चे भी मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह से दोनों को शांत कराया।

              भाई-भाभी को कुल्हाड़ी से मारा, भाभी की हालत नाजुक।

              भाई-भाभी को कुल्हाड़ी से मारा, भाभी की हालत नाजुक।

              कुल्हाड़ी से सिर पर किए कई वार

              अगले दिन रविवार को फिर से दोनों भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि मनमोहन ने गुस्से में कुल्हाड़ी से मूलचंद के सिर पर वार कर दिया। इसके चलते मूलचंद जमीन पर जा गिरा। इसके भी मनमोहन नहीं रुका और एक के बाद एक कई वार उसके सिर पर किए।

              बीच-बचाव करने आई भाभी पर भी किया हमला

              इस दौरान मूलचंद की पत्नी बीच-बचाव के लिए पहुंची। आरोप है कि मनमोहन ने उसके ऊपर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मूलचंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

              अटल आवास में भाई ने की हत्या।

              अटल आवास में भाई ने की हत्या।

              विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं

              पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनमोहन ऑटो चलाने का काम करता है। वहीं उसका बड़ा भाई मूलचंद मजदूरी करता था। अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

              शिकायत पर भी नहीं पहुंची पुलिस

              स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई जब लड़ाई कर रहे थे, तो पुलिस को जानकारी दे दी गई थी, लेकिन नहीं पहुंची। इसके बाद एक भाई ने दूसरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। उनका कहना है कि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो हत्या को रोका जा सकता था।


                              Hot this week

                              रायपुर : शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला – वन मंत्री केदार कश्यप

                              सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल...

                              रायपुर : पुसबाका को मिली डिजिटल कनेक्टिविटी की सौगात

                              मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल पर दूरस्थ गांव में...

                              रायपुर : मर्दापाल में वन मंत्री ने ग्राम पंचायत भवन और महतारी सदन का किया लोकार्पण

                              ’महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मिलेगी...

                              Related Articles

                              Popular Categories