Monday, February 23, 2026

              Janjgir-Champa : हिंदू देवी-देवताओं को कर रहा था अपमानित, पास्टर गिरफ्तार, टेंट और लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार; समर्थक बोले- झूठा आरोप लगाया गया

              जांजगीर-चांपा: जिले में पुलिस ने कथित पास्टर बामिया पूर्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका वार्ड नंबर 25 के अमरैया पारा में पास्टर बामिया हिंदू धर्म के देवी देवताओं को अपमानित कर रहा था। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              आरोप है कि हिंदूओं को ईसाई धर्म में शामिल होने माइक से प्रचार कर रहा था, जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत सचिव शिव कुमार साहू ने की थी। पुलिस ने पास्टर बामिया पूर्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। वहीं बैनर, पोस्टर, पुस्तकें, पानी, सरसों तेल की बोतल को जब्त किया है।

              जांजगीर-चांपा में हिंदू देवी-देवताओं को कर रहा था अपमानित, पास्टर गिरफ्तार

              हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने कह रहा था

              मिली जानकारी अनुसार,वार्ड नंबर 25 निवासी शिव कुमार साहू ने बताया की वह सुबह अपने घर में था। बामिया पूर्ति नाम का व्यक्ति पास्टर पादरी घर में टेंट और लाउडस्पीकर लगाया हुआ था। ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा था। इस दौरान 100-150 की संख्या में हिंदू धर्म के लोग एकत्रित थे।

              शिव कुमार साहू ने की शिकायत।

              शिव कुमार साहू ने की शिकायत।

              ईसाई धर्म को कल्याण का रास्ता बताया

              इस दौरान पास्टर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपने झांसा दे रहा था। माइक से कह रहा था कि हिंदू देवी देवता किसी प्रकार की दुख दर्द को दूर नहीं कर सकते हैं। हमेशा परेशानियां रहती है। हिंदू देवी देवता कुछ नहीं कर सकते। ईसाई धर्म को कल्याण का रास्ता बता रहा था।

              पास्टर के घर पहुंची पुलिस की टीम।

              पास्टर के घर पहुंची पुलिस की टीम।

              बड़ी संख्या में थाने पहुंचे मसीही समाज के लोग

              शिव कुमार साहू की शिकायत पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बानिया पूर्ति को पुलिस हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली ले आई, जिसे लेकर मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पास्टर बामिया पूर्ति पर लगाए आरोपों को झूठा बताया है।

              मसीही समाज के लोग पहुंचे सिटी कोतवाली।

              मसीही समाज के लोग पहुंचे सिटी कोतवाली।

              थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कहा कि बामिया पूर्ति पर हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने का आरोप है। आरोपी बामिया पूर्ति के खिलाफ धारा 295 A, छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत गिरफ्तार किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories